बाजपुर में शीतलहर का कहर: ठंड से चार बकरियों की मौत, कोल्ड शॉक बना कारण

2.6kViews
1044 Shares

बाजपुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड का असर अब पशुओं पर भी साफ नजर आने लगा है। लगातार जारी शीतलहर के बीच ठंड से चार बकरियों की मौत का मामला सामने आया है। पशुपालन विभाग द्वारा कराए गए पोस्टमार्टम में बकरियों की मौत का कारण कोल्ड शॉक बताया गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र के पशुपालकों में चिंता और भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, बाजपुर क्षेत्र के एक पशुपालक की चार बकरियां अचानक बीमार पड़ गईं। पशुपालक ने उन्हें बचाने और संभालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई। कुछ ही समय में चारों बकरियों ने दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया। पशु चिकित्सक ने बताया कि अत्यधिक ठंड और तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते बकरियों को कोल्ड शॉक लगा, जिससे उनकी मौत हो गई। विभाग ने पशुपालकों से पशुओं को ठंड से बचाने के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *