योगी सरकार ने बदला मकर संक्रांति का अवकाश, अब 15 जनवरी को रहेगा सार्वजनिक छुट्टी

3.0kViews
1487 Shares

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने मकर संक्रांति पर्व को लेकर घोषित अवकाश में बदलाव किया है। पहले राज्य सरकार की ओर से 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति के अवसर पर निर्बंधित (वैकल्पिक) अवकाश घोषित किया गया था, लेकिन अब इसमें संशोधन करते हुए 15 जनवरी 2026, गुरुवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है।

सरकारी आदेश के अनुसार, यह निर्णय इसलिए लिया गया है क्योंकि उत्तर प्रदेश सहित देश के अधिकांश हिस्सों में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अवकाश की तिथि में परिवर्तन किया है, ताकि लोग पर्व को धार्मिक और पारंपरिक रूप से पूरे उत्साह के साथ मना सकें।

इस बदलाव के बाद प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान और सार्वजनिक प्रतिष्ठान 15 जनवरी को बंद रहेंगे। सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों को राहत मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *