हरियाणा-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, महेंद्रगढ़ सबसे ठंडा, पाले की स्थितिc

1179 Shares

शनिवार को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली क्षेत्र में शीतलहर का प्रचंड असर देखने को मिला। पूरे इलाके में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिसमें महेंद्रगढ़ लगातार सबसे ठंडा जिला बना रहा। यहां न्यूनतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे पाला जमने जैसी स्थिति बन गई है।

अन्य जिलों की बात करें तो गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री, सोनीपत 2.9, कैथल 3.3, नारनौल 3.5, चंडीगढ़ और हिसार 4.0, सिरसा 4.2, करनाल 4.4, भिवानी 4.5, रोहतक 4.7, जींद 4.9 और फरीदाबाद 5.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नारनौल में दिन का अधिकतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जिससे दिन में भी ठंड का असर बना रहा।

उत्तरी बर्फीली हवाओं से बढ़ी कंपकंपी

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तरी दिशा से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण हरियाणा-एनसीआर में ठंड और तेज हो गई है। दिन और रात दोनों समय तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पूरे क्षेत्र में ठंड का तीहरा प्रभाव—शीतलहर, बर्फीली हवाएं और पाला—एक साथ देखने को मिल रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासतौर पर सुबह और रात के समय हाड़ कंपाने वाली ठंड महसूस की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *