रक्सौल से तिरुपति के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन को मंजूरी, बिहार-झारखंड को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

1350 Shares

धनबाद होकर रक्सौल से तिरुपति के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन के बंद होने से निराश यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने अब रक्सौल से तिरुपति के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन चलाने को स्वीकृति दे दी है।

यह नई ट्रेन धनबाद, बोकारो और रांची के रास्ते संचालित होगी। इसके शुरू होने से बिहार के साथ-साथ झारखंड के श्रद्धालुओं और यात्रियों को तिरुपति बालाजी के दर्शन के लिए सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, इस ट्रेन का टाइम टेबल जल्द जारी किया जाएगा

सूत्रों की मानें तो नई साप्ताहिक ट्रेन का संचालन पहले से बंद की गई रक्सौल-तिरुपति स्पेशल ट्रेन के पुराने टाइम टेबल के अनुरूप किया जा सकता है। रक्सौल और तिरुपति से प्रस्थान का समय तथा प्रमुख ठहराव स्टेशन भी पूर्ववत रहने की संभावना है।

धनबाद–भुवनेश्वर स्पेशल बनेगी नियमित ट्रेन

इसके अलावा, पांच साल से अधिक समय से स्पेशल ट्रेन के रूप में चल रही धनबाद–भुवनेश्वर ट्रेन को भी नियमित दर्जा देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। नियमित होने के बाद इस ट्रेन का चंद्रपुरा स्टेशन पर ठहराव भी होगा।

वर्तमान में यह ट्रेन धनबाद से खुलने के बाद सीधे बोकारो में रुकती है, जबकि चंद्रपुरा में ठहराव की मांग लंबे समय से की जा रही थी। रेलवे की मंजूरी मिलने के बाद अब यह मांग पूरी होने जा रही है। ट्रेन के नियमित संचालन से यात्रियों को बार-बार होने वाली लेटलतीफी से भी राहत मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *