भारतीय रेलवे ने 2026 में शुरू की 122 नई ट्रेनें, 569 की रफ्तार बढ़ाई
भारतीय रेलवे ने नए साल के अवसर पर यात्रियों को बड़ा तोहफा दिया है। रेलवे ने 2026 में कुल 122 नई ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इसके साथ ही 569 ट्रेनों की रफ्तार पहले की तुलना में बढ़ा दी गई है, जिससे यात्रियों का समय बचेगा और सफर और सुविधाजनक होगा।
रेलवे ने 2026 का नया टाइम टेबल जारी कर दिया है। इस साल 26 नई अमृत ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है, जो यात्रियों को आरामदायक और तेज़ सेवा प्रदान करेंगी।
इसके अलावा, 28 नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है, जो देश में सेमी-हाई-स्पीड कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगी। इसके अलावा, 60 मेल और एक्स्प्रेस ट्रेनें भी चालू होंगी, जिनमें 2 राजधानी एक्स्प्रेस, 2 जनशताब्दी, 2 हमसफर और 2 नमो भारत रैपिड रेल शामिल हैं।
आपके रेलवे जोन में क्या बदलाव हुए?
पूर्व मध्य रेलवे जोन में सबसे अधिक 20 नई ट्रेनें शुरू की गई हैं। इसके अलावा इसी जोन में 20 ट्रेनों का विस्तार भी किया गया है। रेलवे का प्रयास है कि यात्री सुविधा, समय बचत और ट्रेन की रफ्तार में संतुलन बनाए रखा जाए।

