पलवल में क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, एनएच-19 पर युवक अवैध कट्टे सहित गिरफ्तार

2.1kViews
1534 Shares

क्राइम ब्रांच पलवल की टीम ने बघोला गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपित किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की नीयत से सर्विस रोड पर संदिग्ध हालात में खड़ा था।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्राइम ब्रांच पलवल की टीम आल्हापुर पुल के नीचे नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दुधौला गांव निवासी यश नाम का युवक बघोला गांव के समीप एनएच-19 की सर्विस रोड पर स्थित शिव मंदिर के पास अवैध हथियार लेकर मौजूद है।

सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपित को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया। पुलिस का मानना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो आरोपी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकता था।

गिरफ्तार युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी हथियार कहां से लाया था और इसके पीछे उसका मकसद क्या था। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि कहीं वह किसी आपराधिक गिरोह से तो नहीं जुड़ा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *