बांग्लादेश के खिलाफ हिंदूवादी संगठनों का प्रदर्शन, भारत सरकार से कार्रवाई की मांग

3.1kViews
1450 Shares

 बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने भारत सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मंगलवार की शाम को हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता मुख्य बाजार में एकत्र हुए। यहां से सुभाष चौक तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बांग्लादेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और बांग्लादेश के झंडे के साथ

प्रधानमंत्री मोहम्मद यूनुस के पोस्टर को सड़क पर लगाकर नारेबाजी की। कहा बांग्लादेश में लगातार हिंदुओं पर हमले हो रहे हैं। वहां की सरकार जिहादियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से बांग्लादेश के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की।

इस मौके पर पंकज चक्रवती, प्रदीप कोली, नितिन मंडल, शुभम बाधवा, सुरेश, विशाल मंडल, अंकित गाईन, उदित मंडल, बृजेश मलिक, दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *