हिसार: चरित्र पर शक के चलते बेटे ने मां को मारी गोली, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा

2.6kViews
1347 Shares

हरियाणा के हिसार में एक बेटे को अपनी मां के चरित्र पर शक होने के कारण उसकी गोली मारकर हत्या करने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश निशांत शर्मा की अदालत ने सुनवाई है।

क्या है पूरा मामला?

यह मामला पिछले साल 2024 का है। आदमपुर थाना पुलिस ने इस संबंध में पांच जून 2024 को केस दर्ज किया था। पुलिस के अनुसार, जवाहर नगर निवासी महिला संतोष देवी ने बताया था कि उसके पति कमल ने अपनी मां को गोली मार दी है। वह पति के साथ किराये के मकान में रहती थी, जबकि सास रोशनी देवी अलग रहती थी।

हत्या के बाद खुद दी जानकारी

वारदात के बाद पति ने ही घरवालों को इसकी सूचना दी थी। जब संतोष वहां पहुंची तो रोशनी देवी मुंह के बल पड़ी थी और उसके सिर से खून बह रहा था। इसके बाद संतोष के देवर रूपेश ने डायल 112 पर कॉल की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी।

आरोपी को उम्रकैद की सजा

इस मामले में अदालत ने पिछले बुधवार को आरोपी को दोषी करार दिया था। अदालत ने इस घटना को गंभीर मानते हुए युवक को उम्रकैद की सजा सुनाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *