ज्वेलरी दुकानों में हिजाब-बुर्का और हेलमेट पहनकर एंट्री पर रोक, फेडरेशन का बड़ा फैसला

1752 Shares

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एंड गोल्ड फेडरेशन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए आभूषण दुकानों में ग्राहकों के हिजाब, बुर्का, घूंघट, मास्क और हेलमेट पहनकर प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। फेडरेशन का कहना है कि इस कदम का मकसद ज्वेलरी शोरूम में होने वाली लूट, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाना है।

फेडरेशन के अनुसार, बीते कुछ समय में आभूषण दुकानों को निशाना बनाकर हुई वारदातों में चेहरा ढककर आने वाले आरोपियों की भूमिका सामने आई है। इसी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि दुकानों में आने वाले हर व्यक्ति की पहचान स्पष्ट रूप से सुनिश्चित की जा सके।

हालांकि, नगर और जिले के छोटे शहरों व कस्बों में इस नियम को सख्ती से लागू करना आसान नहीं माना जा रहा है। कई स्थानीय आभूषण व्यापारियों का कहना है कि छोटे शहरों में इस तरह की पाबंदी सामाजिक और व्यावहारिक स्तर पर मुश्किलें खड़ी कर सकती है।

व्यापारियों के अनुसार, पारंपरिक पहनावे के चलते कई महिलाएं घूंघट या बुर्का पहनकर बाजार आती हैं। ऐसे में उन्हें प्रवेश से रोकना संवेदनशील सामाजिक मुद्दा बन सकता है। साथ ही, नियम लागू करने की जिम्मेदारी दुकानदारों पर होने से टकराव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *