Mainpuri Weather Update कोहरे ने लगाया वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक, पारा गिरने से बढ़ा ठंड का प्रकोप

2.9kViews
1118 Shares

 जनपद में गुरुवार रात से ही कोहरा छा गया था। सर्द हवा के चलते तापमान में गिरावट आई। शुक्रवार की सुबह कम कोहरा होने के बाद भी सर्दी का प्रकोप कम नहीं हुआ। कोहरे के कारण वाहनों की चाल धीमी हो गई।

सुबह से ही लोग दुकानों के आगे जल रहे अलावों का सहारा लेते नजर आए। सर्दी को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा एक से आठ तक सभी बोर्ड के स्कूलों का समय सुबह दस बजे से कर दिया था लेकिन इसके बाद भी कई निजी स्कूलों ने अपना समय परिवर्तित नहीं किया।

इससे सुबह साढ़े आठ बजे बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। वहीं कई परिषदीय स्कूलों में भी बच्चों को परिवर्तित समय की जानकारी नहीं दी गई। इससे सुबह बच्चे जल्दी स्कूल पहुंच गए और शिक्षक वहां नहीं थे। ऐसे में बच्चे शिक्षकों का इंतजार करते रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *