IndiGo संकट के बीच Chandigarh Airport का ताजा अपडेट, Vande Bharat और शताब्दी भी…

3.1kViews
1313 Shares

 इंडिगो एयरलाइंस के ऑप्रेटिंग सिस्टम में तकनीकी खराबी के कारण शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ से तीसरे दिन भी फ्लाइट ऑप्रेशन प्रभावित हुआ।  शुक्रवार को 17 फ्लाइट रद्द और 10 के करीब फलाइट्स 2 से 3 घंटे लेट रहीं। परेशान होकर यात्रियों ने इंडिगो के काउंटर्स पर हंगामा शुरू कर दिया, लेकिन सी. आई. एस. एफ. जवानों के समझाने क बाद मामला शांत हुआ। अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों की हर प्रकार से मदद की जाए। शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे चंडीगढ़ से तीन दिन में 25 से अधिका फ्लाइट रद्द और 70 के आसपास देरी से ऑप्रेट हुई।

चंडीगढ़ से वंदे भारत व शताब्दी में रविवार तक सीट नहीं उपलब्ध
फ्लाइट ऑप्रेशन प्रभावित होने के कारण यात्रियों ने ट्रेन की तरफ रुख कर लिया है। अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण चंडीगढ़ से चलने वाली वंदे भारत और शताब्दी ट्रेनों में रविवार तक सीट उपलब्ध नहीं है। यही नहीं ज्यादातर ट्रेनों में वेटिंग 50 तक पहुंच गई है।

यात्रियों पर संकट
यात्रियों ने कहा कि न स्टाफ कुछ बता रहा है और न हीं तो मोबाइल अपडेट दिया जा रहा है। परिवार संग इधर-उधर भटकना पड़ रही है। कईयों को एयरपोर्ट पर ही रात गुजारनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *