केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पाकिस्तान को लेकर बड़ा बयान दिया है। आठवले ने कहा कि यदि प्रधानमंत्री मोदी युद्ध जैसी स्थिति पैदा करना चाहते, तो पाकिस्तान का नक्शा ही मिट सकता था।
उन्होंने कहा कि पहलगाम में भारतीय नागरिकों की हत्या के बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए करारा जवाब दिया। इस कार्रवाई में 100 से अधिक आतंकियों को मार गिराया गया, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि भारत अब आतंकवाद के खिलाफ किसी भी स्तर तक जा सकता है।
रामदास आठवले यह बयान एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने हमेशा संयम और रणनीतिक सोच के साथ फैसले लिए हैं और अनावश्यक युद्ध की ओर कदम नहीं बढ़ाया।

