बेंगलुरु के जगजीवन राम नगर स्थित ओम शक्ति मंदिर से रविवार रात निकली शोभायात्रा के दौरान रथ खींच रहे भक्तों पर कथित रूप से पत्थर फेंके जाने की घटना सामने आई है।
पुलिस ने बताया कि उन्हें इस संबंध में शिकायत मिली है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि कुछ बदमाशों ने रथ पर पत्थर फेंके, जिससे दो बच्चों को सिर में चोटें आई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना में शामिल संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
पुलिस ने स्थानीय लोगों से भी शांति बनाए रखने और जांच में सहयोग देने का अनुरोध किया है।

