चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू और उनकी पत्नी चेन्नुपल्ली विद्या के घर बेटे का जन्म हुआ है। रायडू ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपने फैंस और दोस्तों के साथ साझा की।
जानकारी के अनुसार, यह रायडू की तीसरी संतान है। साल 2020 में उनकी बड़ी बेटी विविया का जन्म हुआ था और 16 मई 2023 को अंबाती-विद्या दूसरी बार माता-पिता बने थे। अब दोनों बेटियों के बाद घर में नन्हे राजकुमार ने जन्म लिया है।
रायडू ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे के स्वागत के लिए खूबसूरत कैप्शन भी लिखा, जिसमें उन्होंने अपने परिवार और फैंस के लिए अपनी खुशी व्यक्त की।

