अरनिया में पाइपलाइन हादसा: वेल्डर दबकर मरा, ठेकेदार फरार

1257 Shares

अरनिया के गंगावली गांव के पास पानी की बड़ी पाइप और लोहे की सपोर्ट के बीच दबने से 24 वर्षीय वेल्डर मुनेश की मौत हो गई। घटना के करीब साढ़े तीन घंटे बाद शव बाहर निकाला गया। हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन ने मौके पर पहुंचकर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

क्षेत्र के सुरजावली गांव निवासी संतोष ने बताया कि गांव के पास पानी की पाइपलाइन का निर्माण कार्य चल रहा था। यह पाइपलाइन पहासू के पलराझाल से मथुरा तक पानी सप्लाई के लिए बनाई जा रही है। मुनेश इस परियोजना में निजी ठेकेदार के तहत वेल्डिंग का काम कर रहे थे।

बताया गया कि रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे, दो पाइपों को जोड़ने के लिए खोदे गए गड्ढे में काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी का ढांचा ढह गया, जिससे पाइप मुनेश की तरफ खिसक गया और दबाव बन गया, जिससे उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और ठेकेदार की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *