अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल को 1 साल पूरा होने वाला है। ट्रंप ने 20 जनवरी 2025 को राष्ट्रपति पद की शपथ ली थी। उनके कार्यकाल ने टैरिफ, वीज़ा नीति, अवैध प्रवासियों और सीजफायर जैसे कई विषयों पर चर्चा का केंद्र बनाया।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति बनने से पहले जाने-माने बिजनेसमैन ट्रंप और उनका पूरा परिवार विभिन्न बड़े व्यवसायों में शामिल है। पिछले 1 साल में ट्रंप ने कई देशों के साथ बड़ी डील्स की हैं, जिसका सीधा असर उनके व्यवसाय और निवेश पर देखा गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि राष्ट्रपति पद पर रहते हुए विदेशी और घरेलू डील्स में ट्रंप के निर्णयों ने उनके व्यक्तिगत कारोबार को भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है।

