आगरा चौक पर बुजुर्ग महिला से ठगी, सोने के कुंडल बदल दिए कागज में

2.8kViews
1025 Shares

शहर के व्यस्त आगरा चौक पर ठगों ने बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाया। ठगों ने मदद का झांसा देकर महिला के सोने के कुंडल उतरवा लिए और उन्हें कागज की रद्दी से बदल दिया।

पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता पंचवटी कॉलोनी निवासी पार्वती ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज से रिटायर्ड कर्मचारी हैं। दो जनवरी की दोपहर को वह अपनी बेटी से मिलने कमेटी चौक गई थीं।

वहां से पैदल मीनार गेट की ओर लौटते समय एक युवक उनके पास आया और खुद को मजबूर बताते हुए 600 रुपए मांगने लगा। पार्वती ने पैसे न होने की बात कही, लेकिन युवक उनके साथ-साथ पैदल आगरा चौक तक चलता रहा। इसी दौरान उसने महिला के सोने के कुंडल बदलकर कागज दे दिया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *