पूर्व IG अमर सिंह चहल मामले में साइबर ठगी के सात आरोपी गिरफ्तार, पटियाला लाए गए

2.9kViews
1971 Shares

पंजाब पुलिस के पूर्व आईजी अमर सिंह चहल से जुड़े साइबर ठगी मामले में सात आरोपितों को गिरफ्तार कर पटियाला लाया गया है।

एसएसपी वरूण शर्मा द्वारा महाराष्ट्र पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने के बाद, साइबर क्राइम थाना प्रभारी की सुपरविजन में एएसआई बलजिंदर सिंह और उनकी टीम ने इन आरोपितों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपितों के नाम हैं: चंद्रकांत, लखन श्री चंद, रणजीत नंबरदार, प्रतीक उत्तम, आशीष कुमार, शेरा और मोहम्मद हसरी

इन सभी आरोपितों को पटियाला लाया गया है और रविवार को अदालत में पेश करके रिमांड लिया जाएगा।

अभी तक टीम को इन आरोपितों से कैश बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, उनसे बरामद सिम कार्ड और मोबाइल फोन के जरिए रिमांड के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपितों के अन्य सहयोगियों और ठगी के साजिश के बारे में अहम सुराग मिल सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *