न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 जनवरी से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में एक बार फिर मोहम्मद शमी का नाम नहीं है।
शमी लगातार सेलेक्टर्स की अनदेखी झेल रहे हैं, जबकि घरेलू क्रिकेट और विजय हजारे ट्रॉफी में उनके प्रदर्शन शानदार रहे हैं। इसी को लेकर उनके कोच बदरुद्दीन ने चीफ सेलेक्टर्स अजीत अगरकर पर एक बार फिर निशाना साधा है।
खास बात यह है कि शमी पिछले साल खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का हिस्सा थे, और इस ट्रॉफी को भारतीय टीम ने जीता था। इसके बावजूद, उन्हें वनडे टीम में जगह नहीं मिली है। विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद शमी की टीम में वापसी नहीं होने से प्रशंसक और विशेषज्ञ दोनों में हैरानी है।
कोच बदरुद्दीन ने कहा कि शमी जैसे अनुभवी गेंदबाज को टीम से बाहर रखना चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़ा करता है और उनकी टीम में वापसी का समय आ गया है।

