ठंड में महिलाओं की खरीदारी में बढ़ी ऊनी और कश्मीरी सूट की मांग

2.8kViews
1862 Shares

शहर के कपड़ा बाजारों में कड़ाके की ठंड के बीच महिलाओं की ऊनी और कश्मीरी कपड़ों की खरीदारी ने बाजारों में गरमाहट बढ़ा दी है। ठंड से बचाव के साथ-साथ स्टाइलिश लुक की चाहत ने वूलन और कश्मीरी सूट का ट्रेंड सिर चढ़कर बोलने लगा है।

इस बार बाजार में नई वैरायटी के ऊनी सूट उपलब्ध हैं। इनमें प्लेन, प्रिंटेड, कढ़ाईदार लांग कुर्ती, लांग ब्लेजर और कोट स्टाइल वूलन सूट शामिल हैं, जो महिलाओं को खूब भा रहे हैं।

विशेष बात यह है कि ये सूट हल्के वजन में होने के बावजूद अच्छी गर्माहट प्रदान कर रहे हैं, जिससे भारी स्वेटर और जैकेट की जगह इन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। फैशन विशेषज्ञों का कहना है कि इस सर्दी में स्टाइल और कम्फर्ट दोनों की चाहत ने वूलन सूट और कश्मीरी आउटफिट की बिक्री को बढ़ा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *