प्रयागराज में माघ मेले में जाने वाले श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या- 05107/05108 औड़िहार-प्रयागराज रामबाग-औडिहार के संचालन का विस्तार किया है।
अब यह विशेष गाड़ी 27 फेरों में बढ़नी-प्रयागराज-रामबाग-बढ़नी के बीच चलाई जाएगी। इसकी जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के हवाले से दी गई।
उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या- 05107 बढ़नी-प्रयागराज रामबाग दो, तीन, चार, पांच, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25, 26 एवं 31 जनवरी और एक, दो, तीन, 14, 15, 16 एवं 17 फरवरी को 27 फेरों में चलाई जाएगी।
निर्धारित तिथियों को बढ़नी से 19:50 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से 22:45, कप्तानगंज से 23:40, बजे दूसरे दिन रामकोला से 00:04, पड़रौना से 00:22, दुदही से 00:42, तमकुही रोड से 00:57, थावे से 01:50 बजे चलकर वाराणसी झूंसी होकर 11:30 बजें प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।
झूंसी व वाराणसी के रास्ते होकर दूसरे दिन थावे से 06:00 बजे, तमकुहीरोड से 06:37, दुदही से 06:51, पडरौना से 07:09, रामकोला से 07:42, कप्तानगंज से 08:20, गोरखपुर से 09:35 बजे चलकर 12:10 बजे बढ़नी पहुंचेगी।

