सारंडा में IED विस्फोट, कोबरा बटालियन का जवान हुआ घायल

2.7kViews
1800 Shares

 माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल क्षेत्र में एक बार फिर हिंसा सामने आई है।

रविवार को बीहड़ जंगल में स्थित बलिबा गांव के पास माओवादियों द्वारा पहले से बिछाए गए आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) में विस्फोट हो गया।

इस घटना में कोबरा बटालियन 209 का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। देर शाम कोबरा 209 के अधिकारियों ने इस घटना की आधिकारिक पुष्टि की है।

घटना के बाद घायल जवान को मौके पर प्राथमिक उपचार दिया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर रांची ले जाने की तैयारी की जा रही है।

वहीं, सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। बताया जाता है कि पश्चिमी सिंहभूम जिले के सारंडा, कोल्हान और आसपास के जंगली इलाकों में लंबे समय से सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त अभियान चलाया जा रहा है।

इस अभियान के दौरान लगातार माओवादियों से जुड़े ठिकानों और गतिविधियों की जानकारी भी मिल रही है, जिससे नक्सलियों पर दबाव बना हुआ है।

हालांकि, माओवादियों द्वारा पूर्व वर्षों में जंगलों और पगडंडियों में बिछाए गए आईईडी अब भी सुरक्षा बलों के साथ-साथ ग्रामीणों के लिए भी गंभीर खतरा बने हुए हैं। इन विस्फोटकों की चपेट में आने से अब तक कई जवानों और ग्रामीणों की जान जा चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना रहता है।सुरक्षा बलों द्वारा इलाके में लगातार आईईडी सर्च और डिफ्यूज अभियान भी चलाया जा रहा है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *