बस्ती को मिला नए साल का तोहफा, शहर के कई वार्डों में 3.44 करोड़ की लागत से किए जाएंगे विकास कार्य

2.0kViews
1438 Shares

शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्य के लिए 3.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 15वां वित्त व अवस्थापना निधि से धन खर्च कर कुल 54 विकास कार्य कराएं जाएंगे। अवस्थापना निधि से 60 लाख तो वित्त से 2.84 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

इससे वार्डों में मूलभूत सुविधाएं सुदृढ़ होंगी। जल निकासी से भी लोगों को निजात मिलेगी। सकरी नाली को गहरा किया जाएगा। जिससे गंदे पानी का बहाव हो सके। वहीं पोल पर लगी खराब स्ट्रीट लाइटों के भी बदलने का कार्य होगा। डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना ने अनुमोदन कर दिया है। टेंडर प्रक्रिया भी पूरी चुकी है। बहुत जल्द ही कार्य शुरू किया जाएगा।

वार्डों में बदहाल सड़क व टूटी नाली के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। जल निकासी की भी समस्या से लोग जूझ रहे थे। तारों का मड़कजाल भी फैला हुआ था। कुछ स्ट्रीट लाइटें खराब हो गई थीं। बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष नेहा वर्मा ने पहल की।

ईओ अंगद गुप्ता व सभासदों के साथ विचार विमर्श के बाद शहर के विकास खाका तैयार किया। नगर पालिका के 25 वार्डों में बुनियादी ढ़ाचे को सुदृढ़ करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया। उसके बाद अनुमोदन के लिए डीएम के पास भेजा गया।

डीएम ने इसकी स्वीकृति दी। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। ईओ ने बताया कि जल्द ही वार्डाें में विकास कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वार्डों की मुख्य व गलियों की बदहाल सड़कों का निर्माण कराया जाएगा।

आवश्यकता के अनुसार सीसी रोड व इंटरलाकिंग का निर्माण होगा। नाली का चौड़ीकरण भी किया जाएगा। गुणवत्तापूर्ण कार्य हो इसकी मॉनिटरिंग होगी। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के साथ ही कुछ नई लाइटें लगवाई जाएंगी। तारों का मकड़जाल भी हटाया जाएगा। लो लैंड वाली सड़कों का उच्चीकरण होगा। ताकि वर्षा के समय में लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *