हिसार में मकान खाली कराने गई पुलिस के सामने व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, भीड़ के पथराव में दो पुलिसकर्मी घायल

2.0kViews
1931 Shares

 अदालत के आदेश पर पुलिस बल के साथ मकान खाली करवाने पहुंची टीम को मंगलवार को 12 क्वार्टर एरिया स्थित राम विहार कॉलोनी में भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मकान से सामान बाहर निकाले जाने के दौरान वहां रह रहे राजेश (50) ने पेट्रोल छिड़क खुद को आग लगा ली।

पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग बुझाई, पर राजेश के मुंह व हाथ झुलस गए। इस दौरान पीएसआइ संदीप का हाथ झुलस गया। आग बुझाने के बाद जब पुलिस कर्मचारी राजेश को ऑटो में बैठाकर नागरिक अस्पताल ले जा रहे थे, तभी क्षेत्रवासियों ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। इससे ईएसआइ बृजलाल व महिला पुलिसकर्मी को चोट आई और पुलिस बस के शीशे टूट गए। एएसपी मुदगिल ने स्थिति का जायजा लिया।

2 लाख 40 लाख रुपये में लिया था मकान

सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। गंभीर हालत में राजेश को अग्रोहा मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। वहीं पीड़ित की पत्नी का कहना है 15 साल पहले कृष्ण से 2.40 लाख रुपये में मकान लिया था। अदालत कर्मियों ने बताया कोर्ट ने कृष्ण के पक्ष में फैसला दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *