आजमगढ़ में कफ सीरप प्रकरण में फरार आरोपित विपेंद्र सिंह पर 25 हजार का इनाम घोषित

2.9kViews
1574 Shares

थाना दीदारगंज में दर्ज कफ सीरप प्रकरण में वांछित एवं फरार आरोपित विपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

यह कार्रवाई औषधि निरीक्षक सीमा वर्मा की तहरीर के आधार पर की गई है।  औषधि निरीक्षक की तहरीर पर थाना दीदारगंज में मु0अ0सं0- 319/25 धारा 318(4), 336(3), 340(2), 206, 276 बीएनएस के तहत दिनांक 04 दिसंबर 2025 को अभियोग पंजीकृत किया गया था।

इस मामले में अभियुक्त विपेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह निवासी ग्राम जेठहरी, थाना दीदारगंज, जनपद आजमगढ़ नामजद है। अभियुक्त विपेंद्र सिंह उर्फ रानू सिंह के खिलाफ  10 अक्टूबर 2018 को हिस्ट्रीशीट नंबर नंबर 04 ए को खोला जा चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *