मुंबई और दिल्ली के बाद आज मथुरा में श्रद्धांजलि सभा, धर्मेंद्र को श्रद्धा-सुमन अर्पित करने जुटेंगे ब्रजवासी

2.8kViews
1156 Shares

अपनी अदाकारी से सभी के दिलों में राज करने वाले फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र को शनिवार को ब्रजवासी श्रद्धांजलि देंगे। इसके लिए एक सभा का आयोजन किया गया है। बीमारी के चलते फिल्म जगत के हीमैन प्रख्यात अभिनेता धर्मेंद्र का निधन बीते 24 नवंबर को मुंबई में हो गया था।

आज मथुरा में श्रद्धांजलि सभा

मुंबई और दिल्ली में श्रद्धांजलि सभा होने के बाद शनिवार को वृंदावन में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जा रही है। फिल्म अभिनेता की पत्नी व मथुरा की सांसद हेमा मालिनी द्वारा आयोजित श्रद्धांजलि सभा में ब्रजवासी अपने चहेते अभिनेता को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। छटीकरा रोड स्थित श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में शाम तीन बजे से पांच बजे तक इस सभा का आयोजन किया जा रहा है। इस सभा में संत महंत, उद्योगपति, व्यापारी और दिग्गज राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *