पत्नी की हत्या कर शव दफनाने वाला पति गिरफ्तार, मोबाइल विवाद बना मौत का कारण

2.6kViews
1039 Shares

 पत्नी की हत्या कर घर के पास शव को दफनाने वाले पति को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने फावड़ा और रस्सी भी बरामद कर लिया। फिर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इसके पूर्व पिता की तहरीर पर बेलघाट पुलिस ने आरोपित बेटे के विरुद्ध केस दर्ज किया।

यह घटना बेइली कुंड की है। आरोपित अर्जुन बाहर रहकर मजदूरी करता था। 15 दिन पहले घर आया था। यहां आने के बाद उसने पत्नी खुशबू के पास एक मोबाइल फोन देखा। जिसकों लेकर दोनों के बीच लगातार विवाद हो रहा था। 20 दिसंबर की रात फोन को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। नाराज होकर अर्जुन ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर घर के पास झोपड़ी के निकट छह फीट गड्ढा खोदकर शव को दफन कर दिया।

ताकि किसी को घटना की जानकारी न हो। इसके एक दिन बाद आरोपित ससुराल पहुंचा और बताया कि उसकी पत्नी घर से रुपये लेकर भाग गई है। इसके बाद खुशबू को उसका भाई ढूढ ही रहा था कि बेलघाट थाना पुलिस को एक तहरीर मिलता है। जिसे आरोपित अर्जुन के पिता श्याम नारायण द्वारा भेजा गया था। जिसमें श्याम नारायण ने घटनाक्रम के साथ शव दफन किए जाने की जानकारी दी थी।

पुलिस मौके पर पहुंची और गड्ढा खोदकर शव को बाहर निकाला। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो अर्जुन ने पत्नी की हत्या करने की बात को स्वीकार किया। पुलिस को बताया कि उसने पत्नी को मोबाइल फोन नहीं दिया था। वह फोन पर बातचीत करती थी।

पूछने पर स्पष्ट जबाब नहीं देती थी। थाना प्रभारी बेलघाट विकास नाथ ने बताया कि आरोपित की निशानदेही पर शव को दफन करने में प्रयोग किया गया फावड़ा और रस्सी बरामद कर लिया गया है। केस दर्ज कर आरोपित को जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *