राधिका आप्टे की ‘सिस्टर मिडनाइट’ ओटीटी पर हुई रिलीज, एंटरटेनमेंट से भरी डार्क कॉमेडी

2.5kViews
1928 Shares

 साली मोहब्बत और रात अकेली है 2 में राधिका आप्टे (Radhika Apte) की उम्दा परफॉर्मेंस को काफी सराहा जा रहा है। इन दोनों फिल्मों के बाद अब उनकी एक और फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने वाली है जिसकी चर्चा सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी खूब रही थी।

राधिका आप्टे की ये फिल्म है सिस्टर मिडनाइट (Sister Midnight)। 1 घंटे 50 मिनट की डार्क कॉमेडी ड्रामा सिस्टर मिडनाइट पिछले साल कान्स फिल्म फेस्टिवल (Cannes Film Festival) में प्रीमियर की गई थी। यही नहीं, यह बाफ्ता अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट हो चुकी है।

यह डार्क कॉमेडी इसी साल 30 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब सात महीने बाद यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ गई है।

सिस्टर मिडनाइट की हुई थी तारीफ

जब सिस्टर मिडनाइट सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, तब यह सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थी। भले ही कमाई कम हो, लेकिन फिल्म और राधिका आप्टे की खूब प्रशंसा हुई थी। अब आखिरकार फिल्म भी ओटीटी पर आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *