उदयपुर में आइटी कंपनी की मैनेजर से सामूहिक दुष्कर्म, सीईओ समेत तीन गिरफ्तार

2.3kViews
1939 Shares

 राजस्थान के उदयपुर में एक आइटी कंपनी की महिला मैनेजर के साथ चलती कार में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पीडि़ता ने अपनी ही कंपनी के सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव हेड और उसके पति पर आरोप लगाए हैं। देर रात पुलिस ने तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, घटना 20 दिसंबर की रात सुखेर इलाके में हुई, जब युवती कंपनी के सीईओ के बर्थडे और न्यू ईयर पार्टी में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। युवती ने बताया कि पार्टी देर रात तक चली और जमकर शराब का सेवन हुआ। युवती बेहोश होने जैसी स्थिति में थी, तब महिला एग्जीक्यूटिव हेड ने उसे अपनी कार में बैठाया। कार में एग्जीक्यूटिव हेड का पति और सीईओ भी थे।

आरोप है कि रास्ते में युवती को शराब जैसी चीज पिलाई गई, जिससे वह पूरी तरह बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आने पर पीड़िता ने देखा कि उसके साथ छेड़छाड़ और फिर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीनों आरोपितों ने सुबह करीब 5 बजे उसे घर छोड़ा।

पीड़िता के निजी अंगों पर चोट के निशान थे। उसकी कुछ व्यक्तिगत वस्तुएं गायब थीं। युवती ने कार के डैशकैम का ऑडियो-वीडियो चेक किया, जिसमें सीईओ, महिला एग्जीक्यूटिव और उसके पति की हरकतें रिकॉर्ड हो गई थीं। पीड़िता ने 23 दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच महिला अपराध की एएसपी माधुरी वर्मा को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

बांसवाड़ा में बंधक बनाकर महिला से सामूहिक दुष्कर्म

बांसवाड़ा जिले में मध्यप्रदेश की सीमा के पास सुनसान जगह पर आठ लोगों ने एक महिला को बंधकर बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला अपने जीजा के साथ सामाजिक कार्यक्रम में जा रही थी। आरोपितों ने जीजा को पीटकर भगा दिया और इसके बाद घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पांच संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है।

पुलिस उप अधीक्षक गोपीचंद मीणा के अनुसार 32 वर्षीय पीडि़ता ने बताया कि वह सामाजिक कार्यक्रम नोतरा में जा रही थी, तब उसके साथ यह घटना हुई। आरोपितों ने उससे रातभर दुष्कर्म किया। सुबह उसे बुआ के घर के पास छोड़कर फरार हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *