दिल्ली से लेकर बंगाल तक क्रिसमस की मची धूम, चर्चों में उमड़ी भीड़; खूब जगमगा रहे गिरजाघर

2.4kViews
1959 Shares

क्रिसमस के पावन पर्व पर देश की राजधानी दिल्ली सहित पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु, मुंबई, नोएडा आदि प्रमुख शहरों में उत्सव का रंग छा गया है। गिरजाघरों को रंग-बिरंगी लाइटों, क्रिसमस ट्री, सितारों और झिलमिलाते बल्बों से सजाया गया है, जो पूरे इलाकों को उत्सवी रंग में रंग रहे हैं। श्रद्धालु बड़ी संख्या में चर्चों में पहुंचकर प्रार्थना सभा और मिडनाइट मास में शामिल हो रहे हैं।

दिल्ली में जगमगाते चर्च

राजधानी दिल्ली के प्रमुख गिरजाघरों में क्रिसमस की रौनक देखते ही बन रही है। सेक्रेड हार्ट कैथेड्रल (कनॉट प्लेस), सेंट जेम्स चर्च (कश्मीरी गेट), सेंट स्टीफंस चर्च (पुरानी दिल्ली), जीपीओ क्षेत्र, लोधीरोड, साकेत और वसंत कुंज के चर्चों को विशेष रूप से सजाया गया है। इन चर्चों में रंगीन लाइटें और विशाल क्रिसमस ट्री स्थापित किए गए हैं। श्रद्धालु कैरोल गायन और प्रार्थना में डूबे नजर आ रहे हैं।

मदुरै, तमिलनाडु: क्रिसमस के मौके पर मदुरै के सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च में मध्य रात्रि को प्रार्थना की जा रही है।

कोलकाता, पश्चिम बंगाल: क्रिसमस के अवसर पर सेंट टेरेसा चर्च में मध्यरात्रि प्रार्थना की जा रही है।

पुडुचेरी: क्रिसमस के अवसर पर लेडी ऑफ इमैक्युलेट कंसेप्शन कैथेड्रल चर्च में मध्यरात्रि प्रार्थना की जा रही है।

गुवाहाटी, असम: क्रिसमस के मौके पर गुवाहाटी के कैथोलिक कैथेड्रल चर्च में मध्य रात्रि को सामूहिक प्रार्थना आयोजित की गई।

मुंबई: क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट माइकल चर्च में प्रार्थना सभा आयोजित की गई।

सिलीगुड़ी, दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल): क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सेंट मैरी कैथेड्रल चर्च में जश्न मनाया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *