यूपी के विद्यार्थियों को फ्री में ऑनलाइन मिलेगी ये सुविधा, भाषा की टेंशन भी खत्म

1921 Shares

 माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को आनलाइन किताबों को पढ़ने का अवसर मिलेगा। विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अतिरिक्त राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय डिजिटल प्लेटफार्म द्वारा गैर शैक्षणिक पुस्तकों का उत्कृष्ट संग्रह का समायोजन किया गया है। मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डा. दिनेश कुमार ने बताया कि अपर सचिव प्रशासन माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जारी निर्देश पर सभी विद्यार्थियों को निश्शुल्क पढ़ने की सुविधा दी जा रही है।

तीन से आठ वर्ष, आठ से 11 वर्ष,11 से 14 वर्ष और 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लिए अलग-अलग पुस्तकें आनलाइन मौजूद हैं। विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अतिरिक्त उनकी पसंदीदा भाषा में कहानियां, देश की महान विभूतियों द्वारा रचित पुस्तकों ,विज्ञान से संबंधित माड्यूल्स का संग्रह राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय में हैं।संयुक्त शिक्षा निदेशक डा.प्रदीप कुमार ने बताया कि राजधानी समेत हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, उन्नाव व रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश जारी किए गए हैं। वेबसाइट https://ndl.education.gov.in/home पर अधिक से अधिक विद्यार्थियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *