नए साल पर जुटने वाली भीड़ को देखते हुए बदली द्वारकाधीश मंदिर में व्यवस्था, प्रवेश और निकास अलग-अलग
शीतकालीन अवकाश व नववर्ष के लिए ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश द्वारा गाइडलाइन जारी की गई है। 25 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन अवकाश में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने लगेगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए एक द्वार से प्रवेश होगा और दो द्वारों से निकासी होगी। इसके लिए तैयारियां कर ली गई हैं।
25 दिसंबर से प्रारंभ होने वाले शीतकालीन अवकाश व नववर्ष पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था मंदिर की ओर से की गई है। मुख्य द्वार से प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। अन्य दो द्वारों से श्रद्धालुओं के निकास की व्यवस्था रहेगी। पुरुष व महिलाएं अलग-अलग दर्शन करेंगे।
मंदिर प्रशासन की ओर से अपने गार्ड व सुरक्षाकर्मियों को अच्छे व्यवहार के लिए प्रेरित किया गया है। पुलिस प्रशासन भी यातायात व सुरक्षा की दृष्टि से तैनात रहेगा। मंदिर प्रशासन ने अनुरोध किया है, बुजुर्ग, बीमार, छोटे बच्चे मंदिर सर्दी में आने से बचें।
मीडिया प्रभारी एड. राकेश तिवारी ने बताया कि सर्दी में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए व्यवस्था की गई है। शीतकालीन अवकाश व नववर्ष में श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि होने लगती है।

