माघ मेले में सफाई व्यवस्था को लेकर प्लान तैयार, नगर निगम करेगा 500 कर्मचारियों की तैनाती

3.1kViews
1915 Shares

 माघ मेले के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर निगम की ओर से पांच सौ सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

एक जनवरी से सफाई कर्मचारियों की तैनाती शुरू हो जाएगी। लगभग ढाई माह के लिए सफाई कर्मचारियों को रखा जाएगा। यह सफाई कर्मचारी विशेष रूप से मेला क्षेत्र के वार्डों और प्रमुख सड़कों की सफाई करने के लिए लगाए जाएंगे।

अपर नगर आयुक्त दीपेंद्र यादव ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था को बेहतर रखने के लिए पांच हजार सफाई कर्मचारियों को लगाया गया है।

माघ मेला के लिए विशेष रूप से आउटसोर्सिंग के माध्यम से 500 कर्मचारियों को रखा जा रहा है। यह सफाई कर्मचारी दूसरी पाली की सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने में सहयेाग देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *