खतरे से बाहर रिटायर्ड IG अमर सिंह चहल की हालत, साइबर ठगी में फंसने के बाद खुद को मारी थी गोली

3.0kViews
1253 Shares

पटियाला में साइबर ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड आईजी अमर सिंह चहल की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

उनका पहला ऑपरेशन सफल होने के बाद आज शाम को दूसरा ऑपरेशन किया जा सकता है जिसके लिए मोहाली से डॉक्टरों की एक टीम बुलाई गई है।

घटना के बाद से ही आईजी चहल का परिवार उनके साथ अस्पताल में मौजूद है लेकिन अभी वह किसी भी तरह की स्टेटमेंट नहीं दे रहे हैं।

उधर पटियाला पुलिस ने घटनास्थल से आईजी का मोबाइल फोन, बैंक खाता संबंधी कुछ डिटेल्स और दस्तावेज कब्जे में लेते हुए मौके से सैंपल लिए हैं।

फोरेंसिक विभाग की टीम ने यह सैंपल लिए हैं, मामला दर्ज करने को लेकर अधिकारियों ने अभी चुप्पी साध ली है। सूत्र बताते हैं कि पुलिस थाना और साइबर क्राइम की टीम मिलकर सुसाइड नोट में लिखो डीटेल्स को ट्रेस कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *