मोटरसाइकिल निर्माता कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में उत्पादों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से 300 सीसी सेगमेंट में Kawasaki Ninja 300 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर हजारों रुपये के Discount Offer दिए जा रहे हैं। इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर कितनी बचत हो सकती है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kawasaki Ninja 300 पर मिलेगा डिस्काउंट
कावासाकी की ओर से 300 सीसी सेगमेंट में Kawasaki Ninja 300 को भी ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को इस महीने खरीदने पर हजारों रुपये की बचत का मौका मिल रहा है।
कितनी होगी बचत
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से इस महीने इस मोटरसाइकिल को खरीदने पर 25 हजार रुपये का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। यह ऑफर इस मोटरसाइकिल की सिर्फ 2024 के बचे हुए स्टॉक पर ही दिया जा रहा है, जो 31 दिसंबर या स्टॉक खत्म होने तक मान्य रहेगा।
कितना दमदार इंजन
कावासाकी की ओर से Kawasaki Ninja 300 में 296 सीसी की क्षमता का पैरलल ट्विन इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 29 किलोवाट की पावर और 26.1 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्पीड ट्रांसमिशन को दिया जाता है।
क्या है खासियत
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें असिस्ट और स्लिप्र क्चल, ड्यूल थ्रॉटल वॉल्व, एबीएस, ड्यूल सीट, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ड्यूल चैनल एबीएस, ड्यूल प्रोजेक्टर हेडलाइट, फ्लोटिंग विंडस्क्रीन, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक को दिया जाता है।
कितनी है कीमत
कावासाकी की ओर से भारतीय बाजार में Kawasaki निंजा 300 को 3.49 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है।
किनसे है मुकाबला
निर्माता की ओर से निंजा 300 को 300 सीसी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला KTM, Bajaj, TVS, BMW जैसे निर्माताओं की मोटरसाइकिल के साथ होता है।

