मधुबनी में रुपये के लेन-देन के विवाद में चाकूबाजी, तीन लोग घायल

2.1kViews
1031 Shares

देर रात शहर में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना हुई जिसमें लहेरियागंज निवासी लालबाबू सदा, उनका पुत्र दीपक सदा एवं रामबाबू सदा गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी घायलों को इलाज के लिए पहले सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मरीजों की गंभीर होती स्थिति को देख डीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लहेरियागंज मुसहरी टोला निवासी लालबाबू सदा एवं उनके पुत्र का रुपए लेन-देन को लेकर राहुल कुमार यादव के साथ रात के लगभग 10 बजे बीच विवाद हुआ था।

उसी विवाद में बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। राहुल कुमार यादव ने चाकू निकाल पिता-पुत्र को ताबड़तोड़ चाकू गोद गंभीर रूप से घायल कर दिया।

हल्ला-सुन आसपास के लोग दौड़ पड़े और तत्काल घटना की सूचना नगर थाना को दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां से सभी घायलों को डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *