एअर इंडिया का बड़ा फैसला, 1 मार्च से बेंगलुरु-मुंबई से नहीं मिलेगी सैन फ्रांसिस्को के लिए नॉन-स्टॉप सर्विस

2.0kViews
1170 Shares

 एअर इंडिया ने बेंगलुरु और मुंबई से सैन फ्रांसिस्को के लिए जाने वाली फ्लाइट्स को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 1 मार्च से मुंबई और बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को के लिए मिलने वाली नॉ-स्टॉप सर्विस को बंद किया जा रहा है।

एअर इंडिया के इस फैसले ने उन यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है, जिन्होंने 28 फरवरी के बाद सैन फ्रांसिस्को के लिए फ्लाइट टिकट बुक की हुई थीं।

एअर इंडिया ने क्यों लिया बड़ा फैसला?

टाटा की एयरलाइंस एअर इंडिया में ये फैसला दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को और टोरंटो के लिए ज्यादा फ्लाइट उड़ाने के उद्देश्य लिया गया है। टाटा अब दिल्ली से सैन फ्रांसिस्को और टोरंटो के लिए फ्लाइट की संख्या बढ़ाकर एक सप्ताह में 10 फ्लाइट करने की तैयारी में है।

सैन फ्रांसिस्को के लिए दिल्ली से जाने वाली फ्लाइट की संख्या बढ़ाने से इसका असर मुंबई और बेंगलुरु से उड़ने वाली फ्लाइट की संख्या पर पड़ने की आशंका है। ऐसा होने से उन प्रोफेशनल और बिजनेस ट्रैवलर्स को परेशानी हो सकती है, जो इस नॉन-स्टॉप सर्विस पर निर्भर रहते हैं।

एअर इंडिया ने बदला टाइम-टेबल

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन अपने टाइम-टेबल में कुछ बदलाव करने वाली है, जिससे नॉर्थ अमेरिका जाने वाले यात्रियों को सुविधा हो। इसके साथ ही एयरस्पेस प्रतिबंधों पर लग रही लागतों को भी मैनेज किया जा रहा है।

बेंगलुरु से सैन फ्रांसिस्को और मुंबई से सैन फ्रांसिस्को जाने वाले उन यात्रियों को विकल्प दिया जा सकता है, जिन पर इन फ्लाइट्स के कम होने का प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही एअर इंडिया अपने इन यात्रियों के फ्लाइट्स के पूरे पैसे भी रिफंड कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *