पुलिस के अनुसार, पीड़ितों को ‘यूयू8′ नाम की कंपनी में सौंपकर शारीरिक हिंसा की धमकी दी गई और विदेशी नागरिकों से साइबर ठगी के लिए मजबूर किया गया। जब उन्होंने इनकार किया, तो सिंडिकेट ने उनकी रिहाई के बदले प्रति व्यक्ति छह लाख रुपये की फिरौती मांगी, जो भारत के विभिन्न बैंक खातों के जरिए जमा कराई गई।