जानकारी देते हुए नगर कौंसिल गुरदासपुर के प्रधान एडवोकेट बलजीत सिंह पाहड़ा ने बताया कि गुरदासपुर शहर में

2.1kViews
1330 Shares

 गुरदासपुर शहर के अंदर विभिन्न नालियों में गिर रहे सीवरेज के गंदे पानी की समस्या को हल करने के लिए अब नगर कौंसिल द्वारा 80 करोड़ रुपए का प्रोजैक्ट बनाने के लिए जमीन खरीद ली गई है। इसके तहत आज नगर कौंसिल ने 6 एकड़ जमीन की रजिस्ट्री करवाकर इसके मालिक को भुगतान कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य के लिए काफी समय पहले एक प्रोजैक्ट तैयार किया गया था, जिसमें कई रुकावटें आ रही थीं। लेकिन अब सभी बाधाओं को दूर करते हुए आज नगर कौंसिल द्वारा पिंड बबरी और सिद्धवां के पास 6 एकड़ जमीन खरीदी गई है, जिसके मालिक को 3 करोड़ 21 लाख रुपए का भुगतान करके रजिस्ट्री नगर कौंसिल के नाम करवा ली गई है। उन्होंने बताया कि इस जमीन पर 80 करोड़ रुपए की लागत से सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट लगाया जाएगा, जिसकी पूरी फाइल तैयार है और बहुत जल्द इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि पहले गुरदासपुर शहर का पूरा सीवरेज पानी अलग-अलग ड्रेनों में सीधे गिर रहा था, जिससे ड्रेनों का पानी भी गंदा हो रहा था और आसपास के इलाकों में भूजल दूषित होने के कारण लोगों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था परंतु अब ट्रीटमैंट प्लांट लगने से पूरे शहर का पानी इस प्लांट में शुद्ध किया जाएगा, जिसके बाद इसे जहां सिंचाई के लिए उपयोग किया जाएगा, वहीं इसे ड्रेनों में डालकर आगे भेजा जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *