TAKSAL NEWS: अब जयंत और निगाही कोयला कांटे पर प्रदीप का आतंक? गुंडा टैक्स की खुलेआम वसूली..?

3.0kViews
1552 Shares

सिंगरौली। जिले के निगाही परियोजना के कोयला कांटे एवं जयंत परियोजना के चार नंबर बैरियर पर इन दिनों किसी प्रदीप नामक व्यक्ति का आतंक बढ़ता जा रहा है। सूत्र बताते हैं कि प्रदीप एवं उसके गुर्गे परियोजना में कोयला लेने आने वाली गाड़ियों से डीजल एवं बैटरी की दबंगई के साथ चोरी कर लेते हैं। एवं ड्राइवर के साथ मारपीट भी करते हैं। जिसकी जानकारी संबंधित थानों की पुलिस को है मगर न जाने क्यों उक्त प्रदीप नामक व्यक्ति एवं उसके गिरोह पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

सूत्र बताते हैं कि प्रदीप एवं उसके गिरोह के गुर्गे एक बड़े राजनीतिक पार्टी के एक बड़े नेता का संरक्षण प्राप्त किए है। इसी वजह से जिले के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी उक्त गिरोह पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं आलम यह है कि ये गिरोह अपने गुर्गों के माध्यम से निगाही खदान के कोयला कांटे के पास एवं जयंत परियोजना के चार नंबर कांटे के पास खड़े होने वाले ट्रेलर एवं अन्य वाहनों से गुंडा टैक्स की खुलेआम वसूली कर रहे हैं। और जिन वाहन मालिकों एवं चालकों द्वारा इनको गुंडा टैक्स देने से मना किया जाता है तो उनके साथ इस गिरोह के लोग मारपीट भी करते हैं एवं संबंध ट्रेलर एवं वाहन के बैटरी एवं डीजल की चोरी कर लेते हैं। इस गिरोह का आतंक इन दोनों परियोजनाओं में इस कदर हावी हो चुका है कि उक्त गिरोह के खिलाफ कोई भी शिकायत अब थाने नहीं पहुंचती, कुछ ट्रांसपोर्टर कहते हैं कि हमें रोज उन्हें परियोजनाओं से काम करना है यदि इनसे विवाद करेंगे तो काम नहीं कर पाएंगे लिहाजा ट्रांसपोर्टर इनको गुंडा टैक्स दे देते हैं।

 

इसके पूर्व इन दोनों परियोजनाओं में पवन नामक व्यक्ति का गिरोह एक्टिव था जो इसी तरह से गुंडा टैक्स की वसूली किया करता था जिस पर जयंत चौकी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। जिसके उपरांत प्रदीप नामक व्यक्ति का यह गिरोह राजनीतिक संरक्षण लेकर इस खेल में एंट्री लिया और बिना रोक-टोक गुंडा टैक्स की वसूली करने लगा। अब उक्त गिरोह के सदस्यों का आतंक और बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अब देखना यह है कि उक्त गिरोह पर पुलिस द्वारा खबर चलने के बाद कोई प्रभावी कार्यवाही की जाती है या नहीं?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *