सिंगरौली में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई: 150 घन मीटर रेत जप्त, प्रशासन सख्त

1974 Shares

मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने एक बार फिर सख्ती दिखाई है। कलेक्टर गौरव बैनल के निर्देशानुसार खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से भंडारित रेत को जप्त किया है।

जानकारी के अनुसार, खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल के मार्गदर्शन में सहायक खनि अधिकारी राम सुशील चौरसिया, राजस्व अमला तथा पुलिस चौकी सासन, थाना कोतवाली बैढ़न की टीम ने संयुक्त रूप से दिनांक 29 अप्रैल 2026 को कार्रवाई को अंजाम दिया।यह कार्रवाई ग्राम सासन एवं टूसाखांड की सीमा पर स्थित रिहंद जलाशय के डूब क्षेत्र में की गई, जहां करीब 150 घन मीटर रेत अवैध रूप से भंडारित पाई गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर उक्त रेत को जप्त कर लिया।

आकांक्षा पटेल, जिला खनिज अधिकारी, सिंगरौली

प्रशासन द्वारा जप्त की गई रेत को नियमानुसार रेत ठेकेदार की सुपुर्दगी में सौंप दिया गया है। इस पूरे प्रकरण में खनिज नियमों के तहत अग्रिम कार्रवाई भी की जा रही है।प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध रेत खनन और भंडारण में लगे लोगों में हड़कंप मच गया है। जिला खनिज अधिकारी आकांक्षा पटेल का कहना है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर पूरी तरह नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *