फेज-दो थानाक्षेत्र में एनएसईजेड चौकी के सामने नाले में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कैब अंसतुलित होकर नाके में गिर गई। गनीमत रही कि चालक आलोक ने समय रहते नाले से बाहर निकलकर खुद को सुरक्षित कर लिया। पुलिस ने सूचना के बाद मौके पर क्रेन की मदद से कैब को नाले से निकालकर वाहन मालिक के सौंप दिया।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि आलोक कैब को तेजी से चलाते हुए दिल्ली जा रहा था। अचानक गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह सेफ्टी वाल को तोड़कर नाले में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास लोग और वाहन चालकों की भीड़ एकत्रित हो गई।

