खगड़िया पुलिस ने लॉन्च की वेबसाइट, ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगे शिकायत
खगड़िया पुलिस के बढ़ते कदम में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। खगड़िया पुलिस की ओर से रविवार को एक वेबसाइट लांच किया गया है।
यह वेबसाइट नागरिकों की परेशानी दूर करेंगे। एसपी राकेश कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वेबसाइट को लेकर विस्तृत जानकारी दी।
बताया गया कि वेबसाइट आरंभ कर दिया गया है। यह प्रयास डिजिटल के क्षेत्र में एक मजबूत कदम है। इस मौके पर साइबर डीएसपी निशांत गौरव भी मौजूद थे।
एसपी ने कहा कि हमारी टीम ने अच्छा काम किया है। इस वेबसाइट के लांच होने के बाद हिंदी और अंग्रेजी में लोग पुलिस की उपलब्धियों की जहां जानकारी ले सकेंगे। वहीं, अपनी परेशानी को दूर करने हेतु ऑनलाइन उपयोग भी कर सकेंगे।
इसमें शिकायत, सुझाव व प्रतिक्रियाएं भी ली जाएगी। एसपी ने बताया कि नागरिक सेवा शिकायत से संबंधित, किराया दरों का सत्यापन, वेरिफिकेशन से लेकर अन्य परेशानी से मुक्ति को लेकर सुविधाएं आसान बनाया गया है।
इसमें एसपी से लेकर सभी अधिकारियों, थानेदारों के बारे में जानकारी रहेगी। सभी के मोबाइल नंबर, ईमेल से लेकर अन्य जानकारी रहेगी। लोग किसी भी प्रकार के वेरिफिकेशन के लिए घर बैठे ऑनलाइन अर्जी दे सकते हैं। जिसमें नाम, पूरा पता व मोबाइल नंबर होना जरूरी है।

