लूट और चोरी के मामलों में फरार 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

2.8kViews
1439 Shares

लूट और चोरी के मामलों में वांछित 50 हजार के इनामी इमरान को बनियाठेर थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

सीओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब सात बजे पुलिस ने नेहटा रोड से चंदौसी जाने वाली रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति बाइक पर वहां से जा रहा था।

पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक कच्चे रास्ते पर मोड़ दी। पुलिस के पीछा करने पर उसने पुलिस पर फायर झोंक दिए, जिसमें बनियाठेर थाना के कांस्टेबल संजीव घायल हो गए।

बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश घायल हो गया। उसकी पहचान इमरान के रूप में हुई है। वह बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईदगाह का रहने वाला है।

मुठभेड़ में उसके दाएं पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। घायलों को इलाज के लिए चंदौसी सीएचसी लाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *