ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट प्रोविजनल आंसर की एवं क्वेश्चन पेपर जारी, कल तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

2.3kViews
1969 Shares

नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की ओर से ऑल इंडिया लॉ एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन 14 दिसंबर को करवाया गया था। परीक्षा संपन्न होने के बाद NLU की ओर से प्रोविजनल आंसर की एवं मास्टर क्वेश्चन पेपर जारी कर दिया गया है। परीक्षा में भाग लेने वाले अभ्यर्थी तुरंत ही ऑफिशियल वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से आंसर की एवं प्रश्न पत्र का PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

कल तक ऑब्जेक्शन दर्ज करने का मौका

उत्तर कुंजी से प्रश्न उत्तरों के मिलान के दौरान अगर आप किसी उत्तर से संतुष्ट नहीं हैं तो कल यानी 16 दिसंबर तक दोपहर 12 बजे तक उस पर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए आपको वेबसाइट पर जाकर लॉग इन में क्रेडेंशियल दर्ज करना होगा। इसके बाद आप उस पर आपत्ति दर्ज कर पाएंगे।

आंसर की एवं मास्टर क्वेश्चन पेपर डाउनलोड करने का तरीका

  • एआईएलईटी आंसर की 2026 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर Notifications में Notification: AILET 2026 Objection, Master Question Booklet and Provisional Master Answer Keys पर क्लिक करें।
  • अब प्रश्न पत्र एवं उत्तर कुंजी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर लें।
  • इसके बाद आप अपने प्रश्न उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *