Shaka Laka Boom Boom फेम संजू बनने वाले हैं पापा, शादी के 1 साल बाद ही दे दी गुड न्यूज

1300 Shares

टीवी एक्टर किंशुक वैद्य ने फैंस के साथ एक एक्साइटिंगन्यूज शेयर की है। शाका लाकाबूमबूम में संजू का रोल निभाने वाले एक्टर बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं। एक्टर ने साल 2004 में दीक्षा नागपाल से शादी की थी और अब इस जोड़ी ने एक ज्वाइंट पोस्ट के जरिए माता-पिता बनने के फेज में उतरने की खुशी फैंस के साथ शेयर की।

सोशल मीडिया पर दी खुशखबरी

किंशुक वैद्य की पत्नी दीक्षा नागपाल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर में दोनों ने एक बच्चे के जूते पकड़े हुए हैं। किंशुक ने भी इस तस्वीर को रीशेयर किया और कपल ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसके कैप्शन में लिखा था, ‘जीवन के एक नए चरण में कदम रखते हुए… हमारी प्रेम कहानी और भी मधुर हो गई है। #बेबी जल्द आ रहा है #मां बनने वाली हूं #पिता बनने वाला हूं।’

 साल 2024 में की थी शादी

किंशुक वैद्य और दीक्षा नागपाल ने अगस्त 2024 में सगाई की और बाद में 22 नवंबर 2024 को अलीबाग में एक निजी समारोह में शादी कर ली थी। शादी में उनके करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। किंशुक क्रीम और लाल रंग की शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रहे थे, जबकि दीक्षा पारंपरिक महाराष्ट्रीयन पोशाक में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

अच्छे दोस्त थे किंशुक और दीक्षा

टेली चक्कर को दिए एक पुराने इंटरव्यू में किंशुक ने अपनी पत्नी और अपने रिश्ते पर बात की थी। उन्होंने कहा, “हम एक-दूसरे को बहुत लंबे समय से जानते हैं। हम बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। मुझे अपनी सबसे अच्छी दोस्त में अपना जीवनसाथी मिल गया। अपने सबसे अच्छे दोस्त में प्यार और साथ पाना सबसे अच्छी बात हो सकती है। शादी का प्रस्ताव अचानक दिया गया था। यह एक बहुत ही प्यार भरी और कोजी सेरेमनी थी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *