अमरोहा में ओम प्रकाश राजभर: ‘गरीबों व वंचितों की लड़ाई लड़ रही सुभासपा, ये रैली लाएगी बदलाव’

2.4kViews
1305 Shares

 रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री पंचायती राज विभाग ओमप्रकाश राजभर पूर्वाह्न 11 बजे जनपद में पहुंच गए। चौधरपुर में कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद जोया में भी उनका स्वागत किया गया। तत्पश्चात वह करीब ढाई बजे श्री मोती स्मृति इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलाजी तेलीपुरा के मैदान पर पहुंच गए। यहां पर वह रैली को संबोधित किया।

कार्यकर्ता एकता से करें काम

ओपी राजभर ने कहा कि संगठन का जनाधार बढ़ाने के लिए कार्यकर्ता एकता के साथ काम करें और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाएं। सुभासपा गरीबाें व वंचितों की लड़ाई लड़ रही है। यह रैली एक बदलाव लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *