उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में टेंशन! अपने ही विधायक ने नीयत पर उठाए सवाल

2.3kViews
1165 Shares

बिहार में एनडीए की सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में अब परिवारवाद के खिलाफ बगावत के आवाज उठने शुरू हो गए हैं। पार्टी में परिवारवाद का विरोध पहले जहां सिर्फ संगठन तक ही सीमित था, लेकिन अब उपेंद्र कुशवाहा के विधायकों ने भी आवाज उठाना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में बाजपट्टी से रालोमो विधायक रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया पर बिना नाम लिए एक पोस्ट करते हुए उपेंद्र कुशवाहा के परिवारवाद पर निशाना साधा है।

रामेश्वर महतो का पोस्ट

रामेश्वर महतो ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा कि राजनीति में सफलता केवल भाषणों से नहीं, बल्कि सच्ची नीयत और दृढ़ नीति से मिलती है। जब नेतृत्व की नीयत धुंधली हो जाए और नीतियां जनहित से अधिक स्वार्थ की दिशा में मुड़ने लगें, तब जनता को ज्यादा दिनों तक भ्रमित नहीं रखा जा सकता।

उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि आज का नागरिक जागरूक है—वह हर कदम, हर निर्णय और हर इरादे को बारीकी से परखता है। रामेश्वर महतो के इस पोस्ट पर लोह तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

बेटे के मंत्री बनाने से नाराज

ऐसा दावा किया जा रहा है कि नई सरकार के गठन के समय उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बना दिया था। जबकि दीपक प्रकाश उस समय किसी भी सदन के सदस्य नहीं थे। यही कारण है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ अब विधायकों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *