कंबोडिया-म्यांमार समेत तीन देशों से 6700 से अधिक भारतीयों को सुरक्षित बचाया, फर्जी कंपनियों की धोखाधड़ी के हुए शिकार

3.1kViews
1529 Shares

 केंद्र सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा को बताया कि दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों कंबोडिया, म्यांमार और लाओस में फर्जी नौकरी के झांसे में फंसाए गए 6,700 से अधिक भारतीयों को बचाया जा चुका है।

विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह लिखित उत्तर ने कहा कि कई फर्जी कंपनियां इंटरनेट मीडिया के जरिये भारतीय युवाओं को आकर्षक नौकरियों का लालच देती हैं और उन्हें विदेश ले जाकर साइबर क्राइम व अन्य धोखाधड़ी वाले काम करवाती हैं।

सरकार ने इस मुद्दे को कंबोडिया, म्यांमार और लाओस की सरकारों के साथ कई बार राजनयिक स्तर पर उठाया है। भारतीय दूतावास भारतीयों को सुरक्षित निकालने का काम कर रहा है।

दूतावासों के प्रयासों से अब तक कंबोडिया से 2,265, लाओस से 2,290 और म्यांमार से 2,165 भारतीयों को बचाया गया है। विदेश मंत्रालय ने विदेश में रह रहे भारतीयों के लिए सहायता पाने के कई विकल्प उपलब्ध कराए हैं।

इसमें ईमेल, वाक-इन संपर्क, 24म7 इमरजेंसी नंबर, वाट्सएप, मदद पोर्टल, ई-माइग्रेट पोर्टल और इंटरनेट मीडिया चैनल शामिल हैं। सरकार का प्रयास है कि मुश्किलों में फंसा भारतीय तुरंत दूतावास से जुड़ सके और उसकी मदद की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *