राजस्थान में कलयुगी बेटे ने जमीन के लिए कर डाली पिता की हत्या, फावड़े से सिर पर किया वार

2.3kViews
1185 Shares

 राजस्थान के जोधपुर में सीआइएसएफ के हेड कांस्टेबल प्रकाश ने गुरुवार सुबह जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद अपने पिता रामपाल की फावड़े से हमला कर हत्या कर दी। घटना में बीच-बचाव करने आए दो किसान भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार एक का पैर टूट गया है जबकि दूसरे किसान के सिर पर कई टांके लगे हैं।

जानकारी के अनुसार, जमीन विवाद को लेकर घर में कहासुनी के बाद सीआइएसएफ जवान ने वारदात को अंजाम दिया। प्रकाश सुबह करीब 6 बजे जयपुर से गांव पहुंचा, जहां जमीन के पुराने वि

सूचना मिलते ही पीपाड़ थानाधिकारी मांगीलाल बिश्नोई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने आरोपी प्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

राजस्थान में काम से लौटते समय बीएलओ की मौत

राजस्थान के कोटपुतली-बहरोड़ जिले में मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में कार्यरत एक बीएलओ (बूथ लेवल आफिसर) की काम से लौटते समय मौत हो गई। बीएलओ के रूप में कार्यरत सरकारी स्कूल के शिक्षक विजय गुर्जर के स्वजन ने इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। मामला कोटपुतली पुलिस थाना क्षेत्र का है।

पुलिस उप अधीक्षक ने बताया कि बीएलओ विजय बुधवार देर शाम को राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल कोटपुतली में काम खत्म करके वापस अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक गिर गया।

स्वजन ने कोटपुतली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है

स्वजन ने कोटपुतली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। बीएलओ के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मालूम हो कि इससे पहले प्रदेश में दो बीएलओ ने काम की अधिकता एवं उच्च अधिकारियों द्वारा प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *